DuoXBall एक आर्केड गेम है, जिसमें आप अपने मित्र के साथ एक प्रकार का फुसबॉल खेलते हैं। सामान्य फुसबॉल से बिल्कुल अलग, इसमें आपको केवल दो स्टिक को इधर-उधर ले जाना और गेंद पर प्रहार करने का प्रयास करना होता है।
DuoXBall में गेम खेलने का तरीका ज्यादा कठिन भी नहीं है। आपको बस उन दो में से किसी एक स्टिक पर टैप करना होता है, गेंद पर प्रहार करने और गोल में प्रविष्ट कराने का प्रयास करना होता है। दोनों खिलाड़ी एक ही स्मार्टफ़ोन पर खेल सकते हैं और एक दूसरे से ज्यादा गोल करने की कोशिश कर सकते हैं।
DuoXBall के ग्राफ़िक्स 3D में हैं और इनमें मूलतः न्यूनता की भावना परिलक्षित होती है। स्क्रीन के सबसे ऊपर एक स्कोर-कीपर भी है, ताकि आप यह जान सकें कि कौन जीत रहा है।
यदि आप एक फ़ुसबॉल-जैसे एक मज़ेदार गेम में स्कोर करने का आनंद लेना चाहते हैं तो DuoXBall आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह एक सरल गेम है जो निश्चित रूप से घंटों आपका मनोरंजन करने में सक्षम है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
DuoXBall के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी